हाथी दांत बना गिद्धौर रेलवे स्टेशन का हाईमास्ट लाइट - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 6 जुलाई 2017

हाथी दांत बना गिद्धौर रेलवे स्टेशन का हाईमास्ट लाइट


गिद्धौर रेलवे स्टेशन के बाहर लगा हाई मास्ट लाइट पिछले कई महीनों से रौशनी नही बिखेर रहा है। रेलयात्रियों को रौशनी की सुविधा पहुँचाने को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन द्वारा हाई मास्ट लाइट लगाई गई थी। गिद्धौर रेलवे स्टेशन से हर रोज हजारों की तादाद में यात्रियों का आवागमन होता है। ऐसे में हाई मास्ट लाइट के बंद रहने से शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। ग्रामीणो ने सम्बंधित अधिकारीयों से हाई मॉस्ट लाइट मरम्मत की दिशा में पहल की मांग की है। फिलहाल तो ये शोभा की वस्तु बन कर रह गया है। कोई भी इस तरफ ध्यान नही दे रहा। इतने महीनों से बंद पड़ा हाई मास्ट लाइट को ठीक ना कर पाना सिस्टम की लापरवाही है।

गिद्धौर रेलवे स्टेशन को जगमग करने के उद्देश्य से लगाया गया हाई मास्ट लाइट आने वाले स्वतंत्रता दिवस तक भी जल सकेगा या नहीं, यह विचारनीय है। क्योकि गिद्धौर रेलवे स्टेशन में स्थापित किया गया हाई मास्ट लाईट पूरी तरह से हाथी दांत बनकर रह गया है। अब तो ऐसा लगता है मानो रेलवे के बिजली विभाग ने इस हाई मास्ट लाईट की ओर से अपना मुह फेर लिया हो। महीनो से बंद पड़ा यह हाई मास्ट लाईट आज गिद्धौर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मुंह चिढ़ाने भर के लिए रह गया है। कभी देर रात यहाँ आकर देखिये, लाइट बंद रहने से रात्रि में  उच्चकों व असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। यात्रियों से पूछने पर वे लोग तो यहां तक कहते नजर आते हैं कि- " लगैहो गिद्धौर स्टेशन के ई हाई मास्ट लाइट अब नैय जलतै।"

कहते हैं स्टेशन मास्टर
"एक तो हमारे यहां बिजली विभाग की कमी है दूसरी बात की झाझा के बिजली विभाग को इसकी जानकारी दे दी गयी पर वो लोग अभी तक इसे देखने नहीं आए।"
(ठाकुर दयाल सिंह)
स्टेशन मास्टर, गिद्धौर रेलवे स्टेशन 



(अभिषेक कुमार झा)
~गिद्धौर         |          06/07/2017, गुरुवार
www.gidhaur.com
Mobile @ Low Price Rs 100 Mobile Recharge, Limited Period Offer

Post Top Ad -