बढ़ती गर्मी से लोगों का जीना मुहाल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 17 अप्रैल 2017

बढ़ती गर्मी से लोगों का जीना मुहाल



गर्मी ने सितम ढाना शुरू कर दिया है। गिद्धौर में भी लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बढ़ते तापमान के कारण दिन में लू चल रही है। जिस वजह से लोग दोपहर में चलने-फिरने से कतराने लगे हैं। भीषण गर्मी के कारण सड़कें दिन में सूनी नजर आ रही हैं। पिछले कई दिनों से झुलसा देने वाली गर्मी और लू का प्रकोप लगातार जारी है। दिनों-दिन गर्मी के तेवर लगातार तीखे हो रहे हैं एवं तापमान राेज चढ़ रहा है। लू व गर्म थपेड़े ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।
इसके साथ ही ठंडे पेय पदार्थों की मांग भी बढ़ गयी है। गिद्धौर बाजार के साथ-साथ क्षेत्र के अन्य गांवों में भी विभिन्न ठंडे पेय पदार्थों की दुकानें सज गयी है। बीते एक सप्ताह में मौसम के तेवर में अप्रत्याशित बदलाव आया है। आसमान में छाए रहने वाले बादल गायब हो चुके हैं। बदलते मौसम के कारण मच्छरों का प्रकोप भी तेज हो गया है। दिन ढलते ही जैसे-जैसे धूप कम होती जाती है मच्छरों का प्रभाव सामने आने लगता है।
सोमवार को दोपहर का तापमान 38 डिग्री रिकार्ड किया गया। बढ़ते तापमान से अब गर्मी का एहसास पूरी तरह से होने लगा है। गर्मी बढ़ने के साथ ही पेय जल का संकट भी गहराने लगा है। कई नल-कूप अभी से ही सूख गए हैं। मौसम विभाग ने बिहार भर में आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।
गर्मी से बचने के लिए करें ये उपाय :-
- घर से निकलते समय सिर पर कपड़ा बांधकर चलें
- घर से ठंडा पानी पीकर निकलें
- साथ में ग्लूकोज या अन्य ठंडा पेय पदार्थ रखें
- बैचेनी होने पर थोड़ी देर छांव में बैठकर आराम करें
- सन ग्लास पहनकर धूप में निकलें
- खुले में बिकने वाले पदार्थों के सेवन से बचें
(अभिषेक कुमार झा)
~गिद्धौर
17/04/2017, सोमवार

Post Top Ad -