जमुई : MP अरुण भारती ने DM के साथ की विकास कार्यों की समीक्षा, पर्यटन विकास पर जोर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 19 अगस्त 2026

जमुई : MP अरुण भारती ने DM के साथ की विकास कार्यों की समीक्षा, पर्यटन विकास पर जोर

जमुई/बिहार (Jamui/Bihar), 19 अगस्त 2026, बुधवार : जमुई सांसद अरुण भारती (Jamui MP Arun Bharti) ने जिलाधिकारी नवीन कुमार (Jamui DM Naveen Kumar) के साथ जमुई परिषद में महत्वपूर्ण बैठक कर जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में किसानों की सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क सहित विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। सांसद ने जिले के समग्र विकास को लेकर झाझा, सोनो, बटिया और चकाई से जुड़ी रेलवे लाइन के संबंध में जमीनी प्रतिवेदन पर भी जानकारी ली।

एनएच-333ए के कार्य में तेजी लाने का निर्देश
सांसद ने एनएच-333ए से संबंधित कार्यों की विस्तृत जानकारी लेते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने बरनार जलाशय योजना की प्रगति तेज करने को कहा, ताकि योजना की रूपरेखा जल्द तैयार हो और कार्य शुरू करने में किसी प्रकार की बाधा न आए।
पर्यटन स्थलों के विकास पर विशेष जोर
सांसद ने जमुई के पर्यटन विकास को लेकर भी चर्चा की। खैरा प्रखंड स्थित गिद्धेश्वर धाम की शिवगंगा के जीर्णोद्धार पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने लछुआड़, खैरा, गढ़ी डैम, गिद्धेश्वर मंदिर सहित जिले के अन्य महत्वपूर्ण स्थलों को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना पर जोर दिया।

लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
सांसद ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाह अधिकारियों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पर्यटन और विकास योजनाओं को गति देने के लिए संबंधित विभागीय मंत्रियों से मिलकर पहल करने की बात भी कही। उक्त जानकारी लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष जीवन सिंह एवं मीडिया प्रभारी अनिल सिंह ने दी।

Post Top Ad - LHMU Hair Treatment