कोल्हुआ/गिद्धौर (Kolhua/Gidhaur), 18 अगस्त 2026, मंगलवार : शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य एवं बाल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत सामाजिक संस्था मिलेनियम स्टार फाउंडेशन की ओर से स्वतंत्रता दिवस प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत कोल्हुआ स्थित जी.के. जीनियस पब्लिक स्कूल में 1 अगस्त 2026 को विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में नर्सरी से कक्षा 2 तक के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता तथा कक्षा 3 से 7 तक के विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने ‘मेरा तिरंगा, मेरी शान’, ‘विकसित भारत’, ‘हरित भारत, स्वच्छ भारत’, ‘जल है तो कल है’ और ‘मेरा आदर्श भारत’ जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं, निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित भारत का सपना, स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान, स्वच्छ एवं आत्मनिर्भर भारत तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
चित्रकला प्रतियोगिता में नर्सरी वर्ग में रितिका कुमारी प्रथम, प्रीतम कुमार द्वितीय और अंकुश कुमार तृतीय रहे। एलकेजी में प्रियांशु कुमार प्रथम, अंकुश कुमार यादव द्वितीय और आराधना कुमारी तृतीय स्थान पर रहे। यूकेजी में ओम पांडेय प्रथम, ब्यूटी कुमारी द्वितीय और रितिका कुमारी तृतीय रहीं।
कक्षा 1 में खुशी कुमारी प्रथम, राजवीर कुमार द्वितीय और रजनीश कुमार तृतीय, जबकि कक्षा 2 में पीयूष कुमार प्रथम, शिवम कुमार द्वितीय और अलीशा खातून तृतीय रहीं।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में कक्षा 3 से सुमित कुमार प्रथम, रितिक कुमार द्वितीय और दिव्या पांडेय तृतीय रहे। कक्षा 4 में राज नंदिनी कुमारी प्रथम, अनिशा कुमारी द्वितीय और देवराज कुमार तृतीय रहे। कक्षा 5 में सचिन कुमार प्रथम, अमरेंद्र कुमार द्वितीय और शशिकांत पांडेय तृतीय रहे।
कक्षा 6 में अभिषेक कुमार प्रथम, योगेश कुमार द्वितीय और राजलक्ष्मी कुमारी तृतीय तथा कक्षा 7 में संध्या कुमारी प्रथम, प्रत्युष कुमार द्वितीय और प्रतिज्ञा कुमारी तृतीय रहीं।
प्रतियोगिता में शामिल सभी विद्यार्थियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, जबकि प्रत्येक कक्षा के शीर्ष तीन विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य सोनू कुमार मिश्रा की देखरेख में मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के अध्यक्ष सुशांत साईं सुंदरम ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिकाओं निक्की कुमारी एवं अमृता राय ने किया। आयोजन को सफल बनाने में शिक्षिका प्रियंका कुमारी तथा शिक्षक जयंत मिश्रा, दिलशान हुसैन एवं शिवम मिश्रा का महत्वपूर्ण एवं समर्पित योगदान रहा। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, देशभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

