जमुई : जीकेसी ग्लोबल अध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन प्रसाद ने गिरजानंद मणि के ब्रह्मभोज में दी श्रद्धांजलि - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 20 अगस्त 2026

जमुई : जीकेसी ग्लोबल अध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन प्रसाद ने गिरजानंद मणि के ब्रह्मभोज में दी श्रद्धांजलि

जमुई/बिहार (Jamui/Bihar), 20 अगस्त 2026, गुरुवार : ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) के ग्लोबल अध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन प्रसाद गुरुवार को जमुई पहुंचे। उन्होंने जीकेसी बिहार प्रदेश के उपाध्यक्ष राकेश मणि के जमुई स्थित आवास पर आयोजित उनके पिता स्वर्गीय गिरजानंद मणि के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्वर्गीय गिरजानंद मणि का 9 अगस्त को निधन हो गया था। वे जीकेसी बिहार प्रदेश के उपाध्यक्ष राकेश मणि के पिता तथा जीकेसी के युवा अध्यक्ष राहुल मणि के दादाजी थे। उनके निधन से परिवार और कायस्थ समाज में शोक की लहर है।
ब्रह्मभोज कार्यक्रम में डॉ. राजीव रंजन प्रसाद ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य रखने की बात कही।
इस अवसर पर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के बिहार प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी तथा सदस्य मौजूद रहे। सभी ने स्वर्गीय गिरजानंद मणि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि दिवंगत गिरजानंद मणि का सरल एवं मिलनसार व्यक्तित्व सदैव स्मरणीय रहेगा।

Post Top Ad - LHMU Hair Treatment