संत रविदास जयंती पर जमुई में निकली कलश यात्रा, सामाजिक समरसता का दिया संदेश - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 20 अगस्त 2026

संत रविदास जयंती पर जमुई में निकली कलश यात्रा, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

जमुई/बिहार (Jamui/Bihar), 20 अगस्त 2026, गुरुवार : संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जमुई जिला द्वारा गुरुवार को समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश वितरण एवं कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी की अध्यक्षता में महावीर वाटिका से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य संत रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। विद्वान पंडितों द्वारा विधिवत पूजन के बाद कलश यात्रा की शुरुआत की गई।
भाजपा जिला महामंत्री बृजनंदन सिंह ने बताया कि संत रविदास जी की जन्मस्थली वाराणसी के समीप स्थित सीर गोवर्धनपुर से कलश जमुई पहुंचा है। इसे जिले के सभी प्रखंडों में भेजा जाएगा। इसके बाद पंचायत एवं गांव स्तर तक कलश पहुंचाकर पूजन और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार सिंह, नवल किशोर सिंह, हरदेव सिंह, कार्यक्रम प्रभारी सोनेलाल पासवान, गोपाल कृष्ण, नंदकिशोर सिंह, अनिल दीक्षित, रणजीत सिंह, साधना सिंह, जयंत चौधरी, अजय पासवान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post Top Ad - LHMU Hair Treatment