गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 8 अगस्त 2026, शनिवार : बिहार में लागू शराबबंदी कानून के उल्लंघन के खिलाफ गिद्धौर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में शराब पीकर हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थानाध्यक्ष राशि मलिक ने बताया कि गिद्धौर-झाझा मुख्य मार्ग स्थित पतसंडा पंचायत के बनझुलियां मुसहरी में एक व्यक्ति के शराब के नशे में हंगामा करने की सूचना ग्रामीणों से मिली थी। सूचना मिलते ही एसआई ममता प्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया।
मेडिकल जांच में नशे की पुष्टि
पुलिस द्वारा कराई गई जांच में आरोपी के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान पतसंडा पंचायत के बनझुलियां गांव निवासी देवनारायण साह, पिता उमेश साह के रूप में हुई है।
उत्पाद अधिनियम के तहत भेजा गया जेल
थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस की चेतावनी
गिद्धौर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने तथा शराब पीकर कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।








