गिद्धौर/जमुई। बंशीपुर झुडिया गांव निवासी साढ़े पांच वर्षीय संध्या कुमारी के कुन्दर हॉल्ट और गिद्धौर रेलवे स्टेशन के बीच लापता होने का मामला सामने आया है। बच्ची के नाना घुरन यादव के साथ यात्रा करने के दौरान यह घटना हुई।
बताया गया कि यात्रा के दौरान नाना घुरन यादव को नींद आ गई। जब उनकी आंख खुली तो नतनी संध्या कुमारी को अपने पास नहीं पाकर उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की। बच्ची के नहीं मिलने पर परिजनों में चिंता फैल गई।
परिजनों ने बच्ची के लापता होने की सूचना रेल थाना झाझा और जसीडीह रेल थाना को दे दी है। बच्ची की तस्वीर और पहचान संबंधी दस्तावेज भी जारी कर लोगों से उसकी तलाश में सहयोग की अपील की गई है।
जानकारी मिलने पर तत्काल करें संपर्क
परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को संध्या कुमारी दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए मोबाइल नंबर पर सूचना दें, ताकि बच्ची को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया जा सके। संपर्क मोबाइल नंबर: 7070863374







