बाबा कोकिलचंद धाम मंदिर न्यास ने बिहार धार्मिक न्यास पर्षद को सौंपी वर्ष 2025 तक की अद्यतन रिपोर्ट - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 6 अगस्त 2026

बाबा कोकिलचंद धाम मंदिर न्यास ने बिहार धार्मिक न्यास पर्षद को सौंपी वर्ष 2025 तक की अद्यतन रिपोर्ट

ऑडिट रिपोर्ट, आय-व्यय का ब्यौरा, कार्यों की उपलब्धियां और समिति विस्तार का आवेदन भी किया प्रस्तुत
गंगरा/गिद्धौर। बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद, पटना से निबंधित बाबा कोकिलचंद धाम मंदिर न्यास, गंगरा ने वर्ष 2025 तक की अद्यतन प्रशासनिक एवं वित्तीय रिपोर्ट बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद को सौंप दी। न्यास के सचिव चुन चुन कुमार ने पटना स्थित पर्षद कार्यालय पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रतिवेदन जमा किया।

ऑडिट रिपोर्ट समेत सभी आवश्यक दस्तावेज किए गए जमा
न्यास की ओर से ऑडिट रिपोर्ट, आय-व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा, मंदिर की समस्याओं एवं चुनौतियों का विवरण, अब तक किए गए विकास एवं धार्मिक कार्यों की उपलब्धियां, विभिन्न कार्यक्रमों के छायाचित्र, समाचार पत्रों की कटिंग तथा अन्य आवश्यक अभिलेख पर्षद को सौंपे गए। इसके साथ ही 5,600 रुपये पर्षद शुल्क का आवेदन भी जमा किया गया।
समिति विस्तार के लिए भी दिया आवेदन
मंदिर न्यास ने समिति विस्तार के लिए भी पर्षद को आवेदन सौंपा। इस पर पर्षद ने स्पष्ट किया कि नई समिति के गठन तक मंदिर का समस्त प्रशासनिक एवं धार्मिक कार्य वर्तमान समिति की देखरेख में पूर्ववत संचालित होता रहेगा।

पर्षद ने जताया संतोष
बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद ने न्यास द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन, ऑडिट रिपोर्ट, चंदा संग्रह पंजी, बैठक प्रस्ताव पंजी तथा कार्यों से संबंधित फोटो और अभिलेखों का अवलोकन किया। दस्तावेजों पर संतोष व्यक्त करते हुए पर्षद ने मंदिर न्यास की पारदर्शी कार्यप्रणाली की सराहना की और धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post Top Ad - LHMU Hair Treatment