तिरंगे की शान में रंगा गिद्धौर सेंट्रल स्कूल, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 15 अगस्त 2026

तिरंगे की शान में रंगा गिद्धौर सेंट्रल स्कूल, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 15 अगस्त 2026, शनिवार : देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गिद्धौर सेंट्रल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत विद्यालय की निदेशक मधुलिका सिंह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अतिथियों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर निदेशक मधुलिका सिंह ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की महत्ता से अवगत कराते हुए कहा कि देश की आजादी अनेक स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने, अनुशासन का पालन करने तथा शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
विद्यार्थियों ने दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति
ध्वजारोहण के बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में हिंदी एवं अंग्रेजी भाषण, कविता पाठ, शायरी, देशभक्ति गीत, समूह नृत्य और नाट्य प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।

कक्षा आठवीं की इशिका कुमारी ने हिंदी भाषण प्रस्तुत किया, जबकि कक्षा पांचवीं के शौर्य कुमार ने अंग्रेजी भाषण के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कक्षा दूसरी के लव कुमार ने शायरी प्रस्तुत की। वहीं नर्सरी और एलकेजी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने 'नन्हे मुन्ने रहे तुम' पर मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

कक्षा चौथी की राधा रानी ने अंग्रेजी भाषण के साथ-साथ 'आरंभ है प्रचंड' गीत की प्रस्तुति दी। यूकेजी के सौरव कुमार तिवारी ने कविता पाठ किया। कक्षा दूसरी के अचत कुमार ने हिंदी भाषण, जबकि इशिका एवं खुशबू ने हिंदी शायरी प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में अराध्या राज डांस ग्रुप ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुति दी। एक बनेंगे, नेक बनेंगे तथा संदेशे आते हैं जैसे देशभक्ति गीतों पर विद्यार्थियों की समूह प्रस्तुतियों ने समारोह में जोश भर दिया। कक्षा तीसरी के यश कुमार शर्मा ने 'आज दिल पे हाथ' गीत प्रस्तुत किया, जबकि कक्षा चौथी के बंटी कुमार ने शायरी से अपनी प्रतिभा दिखाई।

कक्षा पांचवीं के आदित्य एवं पीयूष ने कारगिल दिवस की थीम पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा चौथी के अंकित कुमार ने कविता पाठ किया। वहीं प्रेम कुमार शर्मा ने 'मां से है माथा' गीत की प्रस्तुति दी।
देशभक्ति गीतों और नृत्य ने बढ़ाया उत्साह
स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति गीतों और नृत्य की कई आकर्षक प्रस्तुतियां हुईं। पीयूष एवं यश के समूह ने 'आज दिल पे हाथ' पर प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने 'सौगंध मुझे इस मिट्टी की', 'मायें तेरी मिट्टी बुलाए', 'इंडिया वाले' तथा 'ये वतन' जैसे देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां देकर वातावरण को देशप्रेम से भर दिया।

कक्षा छठी के सिद्धार्थ ने हिंदी भाषण दिया, जबकि लक्ष एवं शिवांशी की प्रस्तुति भी कार्यक्रम का आकर्षण रही। कक्षा पांचवीं के रौनक, कक्षा तीसरी की सेजल तथा कक्षा सातवीं के छात्र-छात्राओं ने भी विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कक्षा सातवीं की छात्राओं के समूह ने 'कन्हैया से मिलते हैं कन्हैया' पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त 'मायें तेरी मिट्टी', 'आज दिल पे हाथ' और ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों में देशभक्ति की भावना को और प्रबल किया। कोलकाता ड्रामा सहित विभिन्न नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को यादगार बना दिया।
शिक्षकों की रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप कुमार राउत एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर शिक्षकों में कोमल कुमारी, रानू कुमारी, आरती उपाध्याय, ज्योति कुमारी, अर्चना मिश्रा, बबिता झा, प्रिया राजपूत, ऋषिका भारती, सूरज शर्मा, सुजीत शर्मा, रंजीत साव, अविनाश सिंह, रौशन बरनवाल, शशिकांत कुमार, सोनम भारती, स्नेहा कुमारी, कोमल सिंह एवं संध्या रावत सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों की प्रस्तुतियों पर विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। नन्हे बच्चों से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों तक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के इतिहास, देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों से जोड़ने का संदेश दिया।

समारोह के अंत में विद्यालय परिवार ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।

Post Top Ad - LHMU Hair Treatment