जमुई में भव्य सोलर मेला आयोजित, डीएम बोले— छत पर सोलर प्लांट लगाना नियमित आय कमाने जैसा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 22 अगस्त 2026

जमुई में भव्य सोलर मेला आयोजित, डीएम बोले— छत पर सोलर प्लांट लगाना नियमित आय कमाने जैसा

जमुई/बिहार। स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए रावणेश्वर हॉल में विद्युत विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में भव्य सोलर मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी एवं अपर समाहर्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया।

जागरूकता सत्र में जिलाधिकारी ने नागरिकों, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों से अधिक से अधिक रूफटॉप सोलर सिस्टम अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि घर की छत पर सोलर प्लांट लगाना खाली जगह से नियमित आय कमाने जैसा है। इससे बिजली बिल में कमी के साथ अतिरिक्त बिजली उत्पादन से आय की संभावना भी बनती है।
कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सौर ऊर्जा के लाभ और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। सोलर सिस्टम का उपयोग कर रहे नागरिकों ने भी अपने अनुभव साझा किए।
डीएम ने बताया कि जिले में 8,000 के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 650 आवेदन प्राप्त हुए हैं और 300 ऋण स्वीकृत किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता सहित विभागीय पदाधिकारी, कर्मी, शिक्षक, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Responsive Advertisement