गिद्धौर/जमुई। गांधी आश्रम नवयुवक क्लब, गंगरा के तत्वावधान में चैती दुर्गा मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड सीताराम धुन अष्टयाम का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ सोमवार, 13 जुलाई को दोपहर 2 बजे विधि-विधान के साथ होगा।
आयोजकों ने बताया कि अखंड अष्टयाम 24 घंटे तक निरंतर चलेगा। इसके उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत समापन किया जाएगा तथा श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण होगा।
इस धार्मिक अनुष्ठान में यज्ञाचार्य मिथलेश पांडेय एवं सुरेंद्र पांडेय वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराएंगे। वहीं राहुल पटेल एवं दुखी रावत यजमान की भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राहुल पटेल, सुजीत कुमार, दुखी रावत, टीपन रावत, राजो रावत, अजय कुमार, सचिन कुमार, छोटू कुमार, ओमप्रकाश, प्रकाश यादव, शंकर यादव, भरत राम, जितेंद्र राम, गुड्डू कुमार, रवींद्र कुमार, सन्नी कुमार, अजीत कुमार, सूरज कुमार, नकुल रावत, राजेश रावत, गणेश रावत, दिनेश रावत एवं रतन राम सहित गांधी आश्रम नवयुवक क्लब के सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।







