गिद्धौर में मवेशी तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 22 बैलों से लदी DCM जब्त, दो गिरफ्तार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 6 मई 2026

गिद्धौर में मवेशी तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 22 बैलों से लदी DCM जब्त, दो गिरफ्तार

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 6 मई 2026, बुधवार : जिले में अवैध मवेशी तस्करी के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत डायट (DIET) के समीप पुलिस ने एक DCM वाहन को रोककर जांच की, जिसमें भारी संख्या में मवेशियों को अमानवीय तरीके से ले जाया जा रहा था। जांच के दौरान वाहन से कुल 22 बैल बरामद किए गए, जिन्हें तत्काल जप्त कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, जब्त वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर BR 53 G 1988 है। वाहन में मवेशियों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को कब्जे में लिया और उसमें सवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान सलाउदीन साह (उम्र करीब 42 वर्ष), पिता मो. समसुदीन साह, निवासी प्रेमडीहा, थाना हल्सी, जिला लखीसराय (चालक) तथा कारू यादव (उम्र करीब 30 वर्ष), पिता सरजू यादव, निवासी माफी, थाना अस्थामा, जिला नालंदा (उपचालक) के रूप में हुई है।

इस कार्रवाई का नेतृत्व पु०अ०नि० ममता प्रकाश ने सशस्त्र बल के साथ मिलकर किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध मवेशी तस्करी से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि इससे क्षेत्र में मवेशी तस्करी पर लगाम लगेगी। वहीं, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Post Top Ad - LHMU Hair Treatment