पांच राज्यों में भाजपा की जीत पर गिद्धौर में उत्साह, कार्यकर्ताओं ने जताया आभार और मनाया जश्न - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 6 मई 2026

पांच राज्यों में भाजपा की जीत पर गिद्धौर में उत्साह, कार्यकर्ताओं ने जताया आभार और मनाया जश्न

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 6 मई 2026, बुधवार : देश के विभिन्न राज्यों में हुए हालिया विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिले व्यापक जनसमर्थन के बाद गिद्धौर में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की स्पष्ट एवं पूर्ण बहुमत की सरकार बनने तथा पुडुचेरी में भाजपा नीत एनडीए गठबंधन को मिली सफलता के उपलक्ष्य में बुधवार को गिद्धौर मंडल इकाई द्वारा एक विशेष धन्यवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

स्थानीय पंच मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडलाध्यक्ष राजा बाबू केशरी ने की। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में पांचों राज्यों के मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें “देवतुल्य मतदाता” बताया, जिनके विश्वास और समर्थन से पार्टी को यह महत्वपूर्ण जीत हासिल हुई है।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने आपसी सौहार्द और उत्साह के साथ मिलकर पारंपरिक अंदाज में झालमुड़ी का आनंद लिया, जो इस जश्न का एक आकर्षक हिस्सा रहा। इस अनौपचारिक आयोजन ने कार्यकर्ताओं के बीच एकता और उत्साह को और भी प्रबल किया।

इस मौके पर भाजपा के जमुई जिला मंत्री शंभू कुमार केशरी, गिद्धौर मंडल कोषाध्यक्ष प्रभाकर कुमार, मंडल उपाध्यक्ष राजीव कुमार साव उर्फ पिंकू एवं चंदन कुमार केशरी, भाजयुमो मंत्री सोनू सिंह, आरएसएस खंड कार्यवाह डॉ. संजय कुमार मंडल सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा मनोज पंडित, अंतर्यामी झा, कृष्णानंद झा, विपुल सिंह, विकास कुमार, अमरनाथ केशरी, राजीव कुमार बरनवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी समर्थकों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री के नेतृत्व, सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में भी जनता का समर्थन इसी प्रकार भाजपा के साथ बना रहेगा और पार्टी विकास के पथ पर देश को आगे बढ़ाती रहेगी।

Post Top Ad - LHMU Hair Treatment