जमुई में राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई को, 11 बेंच गठित, विभिन्न वादों के त्वरित निष्पादन की तैयारी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 6 मई 2026

जमुई में राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई को, 11 बेंच गठित, विभिन्न वादों के त्वरित निष्पादन की तैयारी

जमुई/बिहार। जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आयोजित होने वाली आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह लोक अदालत 9 मई 2026 को व्यवहार न्यायालय परिसर, जमुई में सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी। इस महत्वपूर्ण आयोजन में लंबित वादों के त्वरित और सौहार्दपूर्ण निष्पादन के उद्देश्य से कुल 11 बेंचों का गठन किया गया है।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, संदीप सिंह के निर्देश पर गठित इन बेंचों में विभिन्न न्यायिक पदाधिकारियों के साथ अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई है, ताकि मामलों का निष्पादन सरल, शीघ्र और प्रभावी ढंग से किया जा सके।

बेंचों का विवरण इस प्रकार है-

बेंच संख्या 1: अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यनारायण शिव हरे के साथ अधिवक्ता साधना कुमारी—
मोटर दुर्घटना दावा वाद, परिवार न्यायालय के मामले तथा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एवं बिहार ग्रामीण बैंक के ऋण संबंधी वादों का निष्पादन।

बेंच संख्या 2: पोक्सो कोर्ट के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेश्वर दुबे के साथ अधिवक्ता हिमांशु कुमार पांडे—
ट्रैफिक चालान से जुड़े मामलों का निपटारा।

बेंच संख्या 3: अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमोद कुमार के साथ अधिवक्ता सुमन कुमारी—
अन्य सभी बैंकों एवं निजी वित्तीय संस्थानों के मामलों का निष्पादन (एसबीआई एवं ग्रामीण बैंक को छोड़कर)।

बेंच संख्या 4: एसीजेएम प्रथम गौतम कुमार के साथ अधिवक्ता प्रसादी साह—
सीजेएम कोर्ट एवं संबंधित न्यायालयों के लंबित वाद तथा बिजली विभाग (सिकंदरा और झाझा सबडिवीजन) के मामलों का निष्पादन।

बेंच संख्या 5: एसीजेएम द्वितीय चंद्र बोस कुमार सिंह के साथ अधिवक्ता विवेक—
कोर्ट के लंबित वादों के साथ गिद्धौर सबडिवीजन के बिजली विभाग से जुड़े मामलों का निपटारा।

बेंच संख्या 6: अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अनुभव रंजन के साथ अधिवक्ता अजय गुप्ता—
लंबित वादों के अतिरिक्त वन विभाग से संबंधित मामलों का निष्पादन।

बेंच संख्या 7: न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कंचन रानी के साथ अधिवक्ता आलोक कुमार—
एनआई एक्ट (चेक बाउंस) मामलों एवं बिजली विभाग (जमुई सबडिवीजन) से जुड़े मामलों का निष्पादन।

बेंच संख्या 8: न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी निवेदिता कुमारी के साथ अधिवक्ता परशुराम यादव—
संबंधित न्यायालयों के लंबित वाद एवं एनआई एक्ट मामलों का निष्पादन।
बेंच संख्या 9: न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अतुल रत्न के साथ अधिवक्ता प्रकाश यादव—
लंबित वादों के साथ एनआई एक्ट चेक बाउंस मामलों का निपटारा।

बेंच संख्या 10: न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी गौरव कुमार के साथ अधिवक्ता भूपेंद्र शर्मा—
विभिन्न न्यायालयों के लंबित मामलों एवं चेक बाउंस से जुड़े वादों का निष्पादन।

बेंच संख्या 11: न्यायिक दंडाधिकारी सौम्या सुमन के साथ अधिवक्ता राकेश कुमार सिन्हा—
श्रम विभाग, टेलीफोन, माप-तोल एवं खनन विभाग से जुड़े मामलों का निपटारा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मंजू कुमारी ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और अपने लंबित मामलों का त्वरित, सुलभ एवं आपसी सहमति के आधार पर समाधान कर इस अवसर का लाभ उठाएं।

Post Top Ad - LHMU Hair Treatment