गिद्धौर पुलिस की कार्रवाई, हंगामा कर रहे चार शराबी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 15 अप्रैल 2026

गिद्धौर पुलिस की कार्रवाई, हंगामा कर रहे चार शराबी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 15 अप्रैल 2026, बुधवार : थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गिद्धौर पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में पुलिस ने नशे में धुत होकर हंगामा कर रहे चार शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सख्ती का संदेश गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिद्धौर थाना क्षेत्र के गंगरा पंचायत अंतर्गत तारडीह कर्बला मोड़ के समीप कुछ लोगों द्वारा शराब के नशे में हंगामा किए जाने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की।

इस दौरान पुलिस ने चारों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान छोटन तांती (पिता- तितु तांती), बिरजू मांझी (पिता- आशो मांझी), राजकुमार मांझी (पिता- जहुरी मांझी) एवं विक्रम मांझी (पिता- जगदीश मांझी) के रूप में की गई है। सभी आरोपी गिद्धौर थाना क्षेत्र के मुसहरी इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस द्वारा जांच के दौरान यह पुष्टि हुई कि सभी आरोपी शराब के नशे में थे और सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे थे, जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही थी। इसके बाद पुलिस ने बिहार में लागू शराबबंदी कानून के तहत सभी आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया।

गिरफ्तारी के बाद चारों आरोपियों को मेडिकल जांच के उपरांत न्यायिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व गिद्धौर थाना के अवर निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने किया, जिसमें उनके साथ पुलिस बल के अन्य जवान भी मौजूद रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि कहीं भी शराब सेवन या अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

Post Top Ad - LHMU Hair Treatment