गिद्धौर बाजार में जाम बना बड़ी समस्या, लार्ड मिंटो टावर चौक पर रोज लग रहा ट्रैफिक जाम - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 15 अप्रैल 2026

गिद्धौर बाजार में जाम बना बड़ी समस्या, लार्ड मिंटो टावर चौक पर रोज लग रहा ट्रैफिक जाम

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 15 अप्रैल 2026, बुधवार : गिद्धौर बाजार इन दिनों भीषण जाम की समस्या से जूझ रहा है। गिद्धौर-जमुई-झाझा मुख्य राजमार्ग पर स्थित लार्ड मिंटो टावर चौक के पास रोजाना लगने वाला जाम आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण यहां यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यात्री वाहनों के चालक मुख्य सड़क पर ही अपने वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे आवागमन बाधित हो जाता है। खासकर टेंपो और छोटे यात्री वाहनों की अनियमित पार्किंग के कारण बाजार क्षेत्र में अक्सर लंबा जाम लग जाता है। जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है और लोगों को घंटों तक फंसे रहना पड़ता है।

इन दिनों शादी-विवाह के लग्न का मौसम होने के कारण बाजार में खरीदारी के लिए भीड़ काफी बढ़ गई है। ऐसे में जाम की समस्या और भी विकराल रूप ले चुकी है। खरीदारी करने आए लोग, व्यापारी और राहगीर सभी इस समस्या से प्रभावित हो रहे हैं। दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से गिद्धौर बाजार आने-जाने वाले लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी विलंब और कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह मुख्य राजमार्ग जमुई, झाझा सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों को जोड़ता है, जहां से जिले के कई अधिकारी भी प्रतिदिन गुजरते हैं। बावजूद इसके, जाम की इस समस्या के समाधान के लिए अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है।
स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि यदि समय रहते यातायात व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी भयावह हो सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार क्षेत्र में नियमित ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाए, अवैध पार्किंग पर रोक लगे और पुलिस की निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि आम जनता को इस समस्या से राहत मिल सके।

Post Top Ad -