जाने-माने पत्रकार अभिषेक कुमार सिन्हा के जन्मदिन पर सांसद अरुण भारती ने दी शुभकामनाएं - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 21 मार्च 2026

जाने-माने पत्रकार अभिषेक कुमार सिन्हा के जन्मदिन पर सांसद अरुण भारती ने दी शुभकामनाएं

जमुई/बिहार। जिले के प्रतिष्ठित और जाने-माने पत्रकार अभिषेक कुमार सिन्हा के जन्मदिन के अवसर पर बधाईयों का तांता लगा रहा। इस खास मौके पर जमुई के सांसद एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुख्य सचेतक अरुण भारती ने शुभकामना संदेश भेजकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी।

सांसद अरुण भारती ने अपने संदेश पत्र के माध्यम से अभिषेक कुमार सिन्हा के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए लिखा कि—
आपके जन्मदिन के शुभ अवसर पर आपको हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जीवन में निरंतर सफलता प्राप्त हो।
उन्होंने अपने संदेश में आगे कहा कि अभिषेक कुमार सिन्हा ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी मेहनत, निष्पक्षता और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता के बल पर एक अलग पहचान बनाई है। उनके द्वारा किए जा रहे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और जनहित के मुद्दों को उठाने में उनकी भूमिका सराहनीय रही है।

सांसद ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आगे भी इसी तरह समाज और पत्रकारिता जगत में अपनी सशक्त भूमिका निभाते रहें। उन्होंने एक बार पुनः जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद, सफल और स्वस्थ जीवन की कामना की।

इस अवसर पर जिले के विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों ने भी अभिषेक कुमार सिन्हा को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु एवं निरंतर प्रगति की कामना की।

Post Top Ad -