जमुई : गारो नवादा महायज्ञ में जुटे श्रद्धालु, लोजपा नेताओं ने लिया आशीर्वाद - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 21 मार्च 2026

जमुई : गारो नवादा महायज्ञ में जुटे श्रद्धालु, लोजपा नेताओं ने लिया आशीर्वाद

जमुई/बिहार। प्रखंड क्षेत्र के गारो नवादा गांव में चल रहे भव्य महायज्ञ अनुष्ठान को लेकर पूरे इलाके में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। दूर-दूर से श्रद्धालु इस महायज्ञ में भाग लेने पहुंच रहे हैं और पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।

इसी क्रम में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जमुई जिला अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के पूर्व सांसद प्रतिनिधि जीवन सिंह तथा लोजपा से सिकंदरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रविशंकर पासवान महायज्ञ स्थल पर पहुंचे।

दोनों नेताओं ने यज्ञ मंडप में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं विकास की कामना की। इस दौरान उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों से भी मुलाकात की और इस भव्य धार्मिक आयोजन के सफल संचालन के लिए उनकी सराहना की।
महायज्ञ के दौरान पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। वेद मंत्रों के उच्चारण और हवन-पूजन से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर इस आयोजन में सहभागिता निभा रहे हैं।

आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण एवं अन्य व्यवस्थाएं भी सुचारू रूप से की गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से न केवल आस्था मजबूत होती है, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे को भी बढ़ावा मिलता है।

इस अवसर पर कई स्थानीय गणमान्य लोग और श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने महायज्ञ में भाग लेकर धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाई।

Post Top Ad -