डॉ. श्यामानंद प्रसाद की धर्मपत्नी मंजू प्रसाद का पटना में निधन, शोक की लहर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 9 मार्च 2026

डॉ. श्यामानंद प्रसाद की धर्मपत्नी मंजू प्रसाद का पटना में निधन, शोक की लहर

जमुई/बिहार। जमुई के प्रतिष्ठित शिक्षाविद् व केकेएम कॉलेज के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. श्यामानंद प्रसाद की धर्मपत्नी मंजू प्रसाद का रविवार को पटना में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लगभग 86 वर्ष की थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवारजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई।

परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ समय से मंजू प्रसाद स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्हें पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था। काफी प्रयासों के बावजूद रविवार दोपहर 3 बजकर 02 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली।
मंजू प्रसाद के निधन की जानकारी प्रो. डॉ. श्यामानंद प्रसाद के भतीजे सुशांत साईं सुंदरम ने दी। उन्होंने बताया कि पारिवारिक परंपरा के अनुसार सोमवार को सुबह 10 बजे पटना में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा, जिसमें परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और शुभचिंतक शामिल होंगे।

मंजू प्रसाद के निधन पर परिजनों के बीच गहरा शोक व्याप्त है। उनके निधन पर कई सामाजिक व शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी शोक व्यक्त किया है। शुभचिंतकों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस कठिन समय को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Post Top Ad -