रामनवमी पर गिद्धौर में भक्ति का अद्भुत संगम, पंचमंदिर के समीप महायज्ञ मंडप में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 29 मार्च 2026

रामनवमी पर गिद्धौर में भक्ति का अद्भुत संगम, पंचमंदिर के समीप महायज्ञ मंडप में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 29 मार्च 2026, रविवार : रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार की देर शाम गिद्धौर प्रखंड स्थित ऐतिहासिक पंचमंदिर परिसर के समीप बने महायज्ञ मंडपम में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। सनातन संस्कृति सेवा समिति के तत्वावधान में यहां सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, दीपोत्सव एवं भव्य आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई, जहां पुरोहित उत्तम कुमार झा उर्फ राजा बाबू ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। समिति के अध्यक्ष सोनू कुमार ने पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न की। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने वैश्विक कल्याण, सुख-समृद्धि और निरोग जीवन की कामना की।
भक्ति कार्यक्रम के दौरान वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया, जब स्थानीय गायक एवं वादक महंत गणेश राय ने मंगलगान, बधाई गीत और आरती प्रस्तुत की। उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। पूरा परिसर “जय श्री राम” और “जय हनुमान” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।
दीपोत्सव के तहत सैकड़ों दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे महायज्ञ मंडपम और आसपास का क्षेत्र दिव्य रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर समिति के सचिव सुमन कुमार, कोषाध्यक्ष बिट्टू कुमार, सह कोषाध्यक्ष रॉकी कुमार, सदस्य मिथलेश कुमार, विकास माथुरी, पीयूष कुमार, जॉनी रजक, सत्यम केशरी, कुणाल कुमार रॉकी सहित अनेक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों और गणमान्यजनों में डॉ. संजय मंडल, सोनी बरनवाल, सलोनी केशरी, परी कुमारी समेत बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
कार्यक्रम में युवाओं और बच्चों का उत्साह विशेष रूप से देखने लायक था। सभी ने पूरे जोश और श्रद्धा के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। उपस्थित प्रबुद्धजनों ने सनातन संस्कृति सेवा समिति द्वारा आयोजित इस भव्य और मंगलमय कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देने वाला कदम बताया।

Post Top Ad -