गणतंत्र दिवस पर प्रबोध जन सेवा संस्थान ने लगाया विशाल रक्तदान शिविर, 60 यूनिट रक्त संग्रह - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 29 जनवरी 2026

गणतंत्र दिवस पर प्रबोध जन सेवा संस्थान ने लगाया विशाल रक्तदान शिविर, 60 यूनिट रक्त संग्रह

जमुई/बिहार। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर प्रबोध जन सेवा संस्थान की ओर से जमुई सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक परिसर में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में रक्तदान के महत्व को लेकर जागरूकता फैलाना, समाज सेवा की भावना को सशक्त करना तथा राष्ट्रभक्ति को सेवा के माध्यम से जीवंत रूप देना रहा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित इस मानवीय पहल ने जिले भर में सराहना बटोरी।

कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के वरिष्ठ सहयोगी एवं प्रख्यात समाजसेवी कुमार सुदर्शन सिंह की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में युवाओं, महिलाओं और समाजसेवियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली, जिससे पूरे परिसर में सेवा, समर्पण और देशभक्ति का वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सह झाझा विधायक दामोदर रावत उपस्थित रहे। उनके साथ सिकंदरा नगर पंचायत की मुख्य पार्षद रूबी देवी, जमुई सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविन्द कुमार, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल आनंद, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा सिंह, जदयू के वरिष्ठ नेता पंकज सिंह तथा पूर्व जिला परिषद सदस्य अरविन्द कुमार सहित कई गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

मुख्य अतिथियों ने रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को “राष्ट्र सेवा सम्मान”, तिरंगा स्मृति-चिह्न एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान महादान है और यह किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है। गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर रक्तदान कर नागरिकों ने सच्चे अर्थों में राष्ट्र सेवा का परिचय दिया है।

संस्थान के शिविर प्रभारी रौशन सिंह ने कहा कि नागरिकों की जबरदस्त भागीदारी यह दर्शाती है कि समाज में सेवा और राष्ट्रभक्ति की भावना आज भी मजबूत है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।

वहीं संस्थान के सचिव सुमन सौरभ ने अपने वक्तव्य में कहा कि प्रबोध जन सेवा संस्थान का उद्देश्य शुरू से ही मानवता, सेवा और सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देना रहा है। यह रक्तदान शिविर संस्थान के इसी मिशन का जीवंत उदाहरण है। भविष्य में भी संस्थान इसी तरह समाजहित में कार्य करता रहेगा।

शिविर के दौरान कुल 60 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जो जमुई जिला ब्लड बैंक के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि और योगदान माना जा रहा है। इस रक्त का उपयोग जरूरतमंद मरीजों के जीवन रक्षक उपचार में किया जाएगा।
रक्तदान करने वाले वीर रक्तदाताओं में सरस्वती कुमारी, गुड्डन कुमार, धीरज सिंह, अमरदीप कुमार, आलोक केसरी, हरेराम कुमार सिंह, विक्की कुमार सिंह, राहुल कुमार सिंह, अमित कुमार, हर्ष राज, मनीष कुमार, मिथुन कुमार सिंह, अमित कुमार गुप्ता, अमित कुमार मिश्रा, सोनू कुमार, बादल कुमार, विनीत कुमार पांडे, अजय कुमार, कृष कुमार, अरविंद कुमार, राजन कुमार, प्रदीप पांडे, जय कृष्णा, संजीत कुमार सिंह, प्रेम कुमार, विकास कुमार केसरी, जितेंद्र कुमार, निरंजन कुमार, सुमन कुमार, गणेश कुमार दुबे, सरोज कुमार, आशुतोष कुमार सिंह, विश्वजीत कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, सिंटू कुमार, सत्यम कुमार सिंह, अभिषेक कुमार, आशीष कुमार सिंह, विक्की भगत, रवि कुमार, दिवाकर कुमार सिंह, विवेक दुबे, आनंद कुमार सिंह, नितेश कुमार सिंह, विनोद कुमार, सम्राट कुमार, आदित्य कुमार, ललित कुमार, नित्यानंद कुमार सिंह, पिंटू कुमार, सिकंदर कुमार, मो. रशीद, भीम यादव, मो. इसरफील, दिलीप कुशवाहा सहित अनेक रक्तदाता शामिल रहे।

शिविर के सफल संचालन में हरेराम सिंह, शिवजीत सिंह चौहान, जय कृष्ण राव, अभिषेक कुमार सिंह, मिथुन सिंह, दिवाकर सिंह, राकेश कुमार, सम्राट कुमार, धीरज सिंह समेत अन्य सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा।

कार्यक्रम के समापन पर संस्थान के जिला सचिव विनोद कुमार ने सभी रक्तदाताओं, मुख्य अतिथियों, चिकित्सकों, ब्लड बैंक कर्मियों एवं सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। वहीं ब्लड बैंक की ओर से इंचार्ज अरुण कुमार, लैब टेक्नीशियन विक्की कुमार, ज्योति कुमारी तथा डाटा ऑपरेटर मंतोष कुमार ने भी शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कुल मिलाकर, गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित यह रक्तदान शिविर जमुई जिले में सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की एक प्रेरणादायी मिसाल बनकर उभरा।

Post Top Ad - LHMU Hair Treatment