कोल्हुआ : जीके जीनियस पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस पर प्रभात फेरी व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 27 जनवरी 2026

कोल्हुआ : जीके जीनियस पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस पर प्रभात फेरी व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

कोल्हुआ/गिद्धौर। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत कोल्हुआ स्थित जीके जीनियस पब्लिक स्कूल परिसर में 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सोमवार को हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह प्रभात फेरी के साथ हुई, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने हाथों में तिरंगा लेकर गांव का भ्रमण किया और देशभक्ति नारों के माध्यम से लोगों में राष्ट्रीय चेतना का संदेश दिया।

इसके पश्चात विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राजीव लोचन के द्वारा पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया और सभी ने तिरंगे को सलामी दी।

कार्यक्रम के अगले चरण में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य, प्रेरक भाषण, मधुर गीत तथा भावपूर्ण कविताओं की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने देशप्रेम, एकता और संविधान के प्रति सम्मान का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सोनू कुमार मिश्रा ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाएं निक्की कुमारी, स्वीटी कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, शिवानी कुमारी, शिक्षक धीरज कुमार, एस.के. चौधरी तथा डांस ट्रेनर टाइगर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम का कुशल संचालन एंकर स्नेहा एवं शिवानी के द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को रोचक और अनुशासित ढंग से आगे बढ़ाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे और बच्चों की प्रतिभा की सराहना की।
समारोह उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति के वातावरण में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Responsive Advertisement