गिद्धौर म 28 जनवरी कोें दो घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, उपभोक्ताओं को दी गई सूचना - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 28 जनवरी 2026

गिद्धौर म 28 जनवरी कोें दो घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, उपभोक्ताओं को दी गई सूचना


गिद्धौर/जमुई। दक्षिण बिहार विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) द्वारा जारी सूचना के अनुसार गिद्धौर क्षेत्र में 28 जनवरी 2026 (मंगलवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान गिद्धौर सहित आसपास के इलाकों में उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिलेगी।

बताया गया है कि बिजली कटौती की यह जानकारी उपभोक्ताओं को एसएमएस के माध्यम से पहले ही भेज दी गई है, ताकि लोग समय रहते आवश्यक कार्यों की योजना बना सकें। बिजली विभाग की ओर से दी गई सूचना के अनुसार यह शटडाउन तकनीकी कार्य एवं आवश्यक रखरखाव के कारण किया जा रहा है।

इस संबंध में विद्युत शक्ति उपकेंद्र गिद्धौर के कर्मी ने भी बिजली कटौती की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि निर्धारित समयावधि में कार्य पूरा कर लेने के बाद बिजली आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी। हालांकि कार्य की प्रगति के अनुसार समय में आंशिक बदलाव भी संभव है।

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि में बिजली से चलने वाले उपकरणों का उपयोग सावधानीपूर्वक करें और किसी भी असुविधा से बचने के लिए पहले से आवश्यक तैयारियां कर लें। साथ ही विभाग ने यह भी कहा है कि उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद है, लेकिन बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए यह कार्य आवश्यक है।

Responsive Advertisement