नितिन नवीन के भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनयन पर जमुई के कायस्थ समाज ने जताया आभार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 16 दिसंबर 2025

नितिन नवीन के भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनयन पर जमुई के कायस्थ समाज ने जताया आभार

  • भाजपा नेतृत्व के फैसले का ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस ने किया स्वागत
  • राष्ट्रीय राजनीति में कायस्थ समाज की सशक्त उपस्थिति का प्रतीक
जमुई/बिहार। बिहार सरकार में मंत्री तथा बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार पांच बार से विधायक नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर जिले में खुशी और उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस की जमुई इकाई द्वारा एक बैठक आयोजित कर नितिन नवीन को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने कहा कि नितिन नवीन की यह नियुक्ति उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और पार्टी के प्रति समर्पण का परिणाम है। साथ ही यह कायस्थ जाति के लिए भी गर्व का विषय है कि समाज से आने वाले एक वरिष्ठ नेता को भाजपा के राष्ट्रीय स्तर पर अहम दायित्व सौंपा गया है।

इस अवसर पर ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के प्रदेश सचिव अभिषेक सिन्हा ने कहा कि नितिन नवीन ने हमेशा संगठन और जनता के हित में कार्य किया है। उनकी नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शिता से पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी। उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि कायस्थ समाज के प्रति यह विश्वास सम्मानजनक और प्रेरणादायक है।
वहीं जमुई जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिन्हा ने कहा कि नितिन नवीन की नियुक्ति से कायस्थ समाज के युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। यह साबित करता है कि मेहनत, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण रखने वालों को पार्टी उचित सम्मान और अवसर देती है। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक स्वर में नितिन नवीन के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की और आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में पार्टी नए आयाम स्थापित करेगी।

इस अवसर पर ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के महासचिव डॉ. मनोज कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिन्हा, संगठन मंत्री प्रभात सिन्हा सहित सुशांत साईं सुंदरम, धीरज कुमार सिन्हा, नीलेश कुमार, प्रमोद कुमार सिन्हा, राजीव कुमार, प्रशांत सिन्हा और राजीव सिन्हा समेत कायस्थ परिवार के कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Responsive Advertisement