गिद्धौर : आशा और एएनएम द्वारा पतसंडा पंचायत में घर-घर बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 20 दिसंबर 2025

गिद्धौर : आशा और एएनएम द्वारा पतसंडा पंचायत में घर-घर बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

(पोलियो ड्रॉप पिलाती आशा कार्यकर्ता रेणु कुमारी एवं शीला कुमारी)
गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 20 दिसंबर 2025, शनिवार : राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के निर्देशानुसार पल्स पोलियो अभियान के तहत गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र में पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम पूरी सक्रियता के साथ चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पतसंडा पंचायत के वार्ड संख्या 2 एवं 10 में आशा कार्यकर्ता रेणु कुमारी और शीला कुमारी द्वारा घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो से बचाव का टीका पिलाया गया।

आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि 16 दिसंबर से 20 दिसंबर तक विशेष पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक दी जा रही है। अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में पोलियो जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से समाप्त करना है।
(पोलियो ड्रॉप पिलाती एएनएम रूबी कुमारी एवं शिल्पी कुमारी)
वहीं, अभियान के दौरान एएनएम रूबी कुमारी एवं शिल्पी कुमारी ने भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए बच्चों को पोलियो से बचाव का टीका पिलाया और अभिभावकों को पोलियो टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी। स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि वे इस घातक बीमारी से सुरक्षित रह सकें।
पल्स पोलियो अभियान के तहत एक भी बच्चा छुटे न, सुरक्षा चक्र टूटे न के नारे के साथ लोगों को जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर पहुंचकर यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी बच्चा पोलियो टीकाकरण से वंचित न रह जाए।
स्थानीय लोगों ने भी स्वास्थ्य विभाग के इस प्रयास की सराहना करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया है। अभियान के सफल क्रियान्वयन से क्षेत्र में पोलियो उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Responsive Advertisement