जदयू की प्रचंड जीत पर जमुई में भव्य आभार सह सम्मान समारोह, हजारों कार्यकर्ता हुए सम्मानित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 25 दिसंबर 2025

जदयू की प्रचंड जीत पर जमुई में भव्य आभार सह सम्मान समारोह, हजारों कार्यकर्ता हुए सम्मानित

जमुई/बिहार। गुरुवार को जमुई जिला जनता दल (यूनाइटेड) की ओर से जिले के सभी गणमान्य नेताओं, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं के लिए आभार सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जमुई के न्यू द्वारिका भवन में आयोजित हुआ, जहां बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू की प्रचंड जीत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला। समारोह में जमुई जिले के हजारों जदयू कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र एवं फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में प्रदेश के कई गणमान्य नेताओं के अलावा विधायक श्याम रजक तथा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने की, जबकि मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता सुनील वर्णवाल ने किया। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिससे न्यू द्वारिका भवन पूरी तरह जदयू कार्यकर्ताओं से खचाखच भरा नजर आया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक श्याम रजक ने कहा कि जमुई जिला सहित पूरे बिहार में जदयू का प्रदर्शन अत्यंत शानदार रहा है और आने वाले समय में पार्टी इससे भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री ने बिना जातिवाद और परिवारवाद के बिहार को विकास की नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, कानून-व्यवस्था और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में किए गए कार्यों के कारण ही आज बिहार देश के अग्रणी राज्यों की कतार में खड़ा हो रहा है।

वहीं पूर्व सांसद एवं अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने कहा कि इस बार जदयू ने भारी बहुमत से सरकार बनाई है और यह कार्यकाल औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन तथा राज्य के समग्र विकास के लिए समर्पित रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की मजबूती और जनता के विश्वास के कारण ही यह ऐतिहासिक जीत संभव हो सकी है।
आभार सह सम्मान समारोह में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इंजीनियर शंभूशरण, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर चौधरी, सिकंदरा विधानसभा प्रभारी विनोद पासवान, जमुई विधानसभा प्रभारी शंभू ठाकुर, झाझा विधानसभा प्रभारी ललन कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष पवन रंजन साह, भोला खान, राजीव रंजन पांडेय, जिला सचिव राजेश कुमार, वरिष्ठ नेता सकलदेव दास, गरीब खान, ब्रह्मदेव रावत, नौशाद कयूम, युवा जिलाध्यक्ष सोनू रावत, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी, शिक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दरोगी यादव, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सरिता देवी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा जमुई प्रखंड अध्यक्ष जमील अहमद, अलीगंज प्रखंड अध्यक्ष सुजीत मेहता, जमुई नगर अध्यक्ष राजेश वर्मा, सिकंदरा प्रखंड अध्यक्ष सुभाष महतो, खैरा प्रखंड अध्यक्ष रामानंद सिंह, बरहट प्रखंड अध्यक्ष भीष्मदेव मंडल, लक्ष्मीपुर प्रखंड अध्यक्ष करुणा देवी, सोनो प्रखंड अध्यक्ष गुरुदयाल यादव, चकाई प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह, झाझा प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार, झाझा नगर अध्यक्ष बबलू सिंहा, गिद्धौर प्रखंड अध्यक्ष विवेक सिंह सहित जिले के हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने समारोह को ऐतिहासिक बना दिया।

समारोह के अंत में नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं को संगठन को और मजबूत करने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी चुनावों में भी एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में उत्साह और संगठनात्मक एकता के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

Responsive Advertisement