जमुई में ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस ने भाजपा प्रत्याशी श्रेयसी सिंह के समर्थन में चलाया जनसंपर्क अभियान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 9 नवंबर 2025

जमुई में ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस ने भाजपा प्रत्याशी श्रेयसी सिंह के समर्थन में चलाया जनसंपर्क अभियान

  • कायस्थ समाज ने किया एनडीए के पक्ष में मतदान की अपील
  • घर-घर जाकर दिया कमल निशान पर वोट डालने का संदेश
जमुई/बिहार (Jamui/Bihar), 9 नवंबर 2025, रविवार : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 11 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर राजनीतिक सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कायस्थ समाज का सबसे बड़ा संगठन ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (Global Kayasth Confrence) भी चुनावी मैदान में सक्रिय नजर आ रहा है। संगठन के जमुई जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिन्हा के नेतृत्व में शनिवार को जमुई विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कायस्थ समाज के लोगों ने एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी एवं वर्तमान विधायक श्रेयसी सिंह के पक्ष में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।
अभियान के दौरान कायस्थ परिवारों से मुलाकात कर समाज के लोगों ने भाजपा के कमल निशान पर मतदान करने की अपील की। उन्होंने लोगों को बताया कि श्रेयसी सिंह ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, जिनसे जमुई का सम्मान और पहचान राज्य स्तर पर बढ़ी है।

जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिन्हा ने कहा कि कायस्थ समाज हमेशा राष्ट्रहित और विकास की राजनीति में विश्वास रखता है। विधायक श्रेयसी सिंह (MLA Shreyasi Singh) ने युवाओं, महिलाओं और गरीबों के लिए जो कार्य किए हैं, वह सराहनीय हैं। हम समाज के हर घर तक जाकर यह संदेश पहुँचा रहे हैं कि इस बार फिर से एनडीए को मजबूत बनाएं।
इस मौके पर कई कायस्थ परिवारों ने श्रेयसी सिंह के समर्थन में एकजुटता व्यक्त की और एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। अभियान में कायस्थ समाज के कई युवा एवं वरिष्ठ सदस्य शामिल हुए, जिन्होंने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं और श्रेयसी सिंह के योगदान की जानकारी भी दी। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होगा, जबकि नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। जमुई विधानसभा सीट पर एनडीए और विपक्षी गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।

Post Top Ad -