गिद्धौर मेला में चाट की दुकान का गल्ला चोरी, थाने में दी गई शिकायत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 7 अक्टूबर 2025

गिद्धौर मेला में चाट की दुकान का गल्ला चोरी, थाने में दी गई शिकायत

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 7 अक्टूबर 2025, मंगलवार : प्रखंड क्षेत्र के गिद्धौर बाजार स्थित पंचमंदिर के समीप दुर्गा पूजा मेला में संचालित एक चाट की दुकान से 3 अक्टूबर की रात अज्ञात चोरों ने रुपए से भरा गल्ला बक्सा उड़ा लिया। गल्ले में लगभग 70 से 80 हजार रुपये नकद रखे होने की बात बताई गई है। दुकान संचालक श्रवण कुमार गुप्ता, पिता स्व छोटेलाल गुप्ता, निवासी जमुई, ने इस संबंध में गिद्धौर थाना अध्यक्ष को एक लिखित आवेदन दिया है।

आवेदन में उन्होंने उल्लेख किया है कि गिद्धौर के दुर्गा पूजा मेला में उन्होंने चाट का दुकान लगाया है। रोजाना की तरह उन्होंने रात में दुकान बंद कर सोए थे, लेकिन अगली सुबह जब उठे तो देखा कि गल्ला गायब है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।
ढूंढे जाने पर झाड़ियों में खाली गल्ला मिला। उसमें रखे बिक्री के 70 से 80 हजार रुपए गायब पाए गए। सभी दुकानदारों ने बाजार और मेला में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर नाराजगी जताई और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की।

थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उन्होंने कहा कि दुकान संचालक की शिकायत दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बाजार क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Responsive Advertisement