बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : जमुई जिले की चारों सीटों पर दूसरे चरण में मतदान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 6 अक्टूबर 2025

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : जमुई जिले की चारों सीटों पर दूसरे चरण में मतदान

जमुई/बिहार (Jamui/Bihar), 6 अक्टूबर 2025, सोमवार : बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Elections) की तारीखों की औपचारिक घोषणा हो चुकी है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव अपने आप में मिसाल बनेगा, क्योंकि आयोग ने निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर पुख्ता इंतज़ाम किए हैं।

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, राज्य में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 121 विधानसभा क्षेत्रों में और दूसरे चरण में 122 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होंगे।

जमुई जिले में दूसरे चरण में होगा मतदान
(Jamui district will vote in the second phase.)
जमुई जिला की सभी चार विधानसभा सीटें जमुई, झाझा, चकाई और सिकंदरा (अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित) दूसरे चरण में शामिल की गई हैं। इन सीटों पर मतदान 11 नवंबर (मंगलवार) को कराया जाएगा।

दूसरे चरण के चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार हैं :
  • अधिसूचना जारी होने की तिथि : 13 अक्टूबर (सोमवार)
  • नामांकन की अंतिम तिथि : 20 अक्टूबर (सोमवार)
  • नामांकन पत्रों की जांच : 21 अक्टूबर (मंगलवार)
  • नाम वापसी की अंतिम तिथि : 23 अक्टूबर (गुरुवार)
  • मतदान तिथि : 11 नवंबर (मंगलवार)
  • मतगणना : 14 नवंबर (शुक्रवार)
  • चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने की तिथि : 16 नवंबर (रविवार)
आयोग ने दी सख्त हिदायतें
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar) ने बताया कि इस बार ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। साथ ही, जमुई जिले सहित सभी संवेदनशील क्षेत्रों में केंद्रीय सुरक्षा बलों की विशेष तैनाती की जाएगी ताकि मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हो सके। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि आचार संहिता तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है। सभी दलों और प्रत्याशियों से अपेक्षा है कि वे नियमों का सख्ती से पालन करें।

जमुई में सियासी सरगर्मी तेज
चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही जमुई जिले में सियासी हलचल तेज हो गई है। जमुई, झाझा, चकाई और सिकंदरा सीटों पर अब सभी प्रमुख दलों के संभावित प्रत्याशी तैयारी में जुट गए हैं। स्थानीय स्तर पर बैठकों, प्रचार रणनीतियों और जनसंपर्क अभियानों की सरगर्मी शुरू हो गई है। जमुई अब लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी अहम भूमिका निभाने को तैयार है। 14 नवंबर को होने वाली मतगणना के साथ तय होगा कि जिले की चारों सीटों पर जनता किसे देती है अपना जनादेश।

Responsive Advertisement