सिकंदरा : भूलो पंचायत में महिलाओं ने रंगोली बनाकर किया शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 21 अक्टूबर 2025

सिकंदरा : भूलो पंचायत में महिलाओं ने रंगोली बनाकर किया शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान

सिकंदरा/जमुई (Sikandara/Jamui), 21 अक्टूबर 2025, मंगलवार : आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को सिकंदरा प्रखंड के भूलो पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित मतदान केंद्र संख्या 172 पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों, विशेष रूप से महिलाओं को मतदान के महत्व से अवगत कराना और आगामी चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना था।

कार्यक्रम का संचालन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्रीमती प्रेरणा कुमारी के निर्देशन में किया गया। अध्यक्षता मुख्य पर्यवेक्षिका (म0पर्य0) संगीता कुमारी ने की, जबकि सेविका रंगीता कुमारी ने रंगोली बनाकर अभियान की शुरुआत की। रंग-बिरंगी रंगोली के माध्यम से मतदान जागरूकता का संदेश दिया गया, जिसने उपस्थित ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया।

जागरूकता अभियान के दौरान उपस्थित महिलाओं और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। उन्होंने यह भी बताया कि हर नागरिक को निष्पक्ष होकर 11 नवंबर 2025 को अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
विशेष रूप से महिलाओं की भागीदारी पर बल देते हुए वक्ताओं ने कहा कि जब महिलाएँ आगे बढ़कर मतदान में हिस्सा लेंगी, तभी समाज में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। महिलाएँ परिवार की नींव होती हैं, उनके विवेकपूर्ण निर्णय से समाज की दिशा और दशा दोनों बदल सकती हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं की उपस्थिति रही। सभी ने आगामी विधानसभा चुनाव में 100 प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य पर्यवेक्षिका श्रीमती संगीता कुमारी, सेविका श्रीमती रंगीता कुमारी, के अलावा अन्य महिला सदस्य एवं ग्रामीणजन सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। यह पहल बाल विकास परियोजना कार्यालय, सिकंदरा द्वारा चलाए जा रहे स्वीप (SVEEP) अभियान के अंतर्गत की गई, जिसका उद्देश्य है, “हर मतदाता हो जागरूक, हर मत हो मूल्यवान।”

Post Top Ad -