धमना में जीविका संवाद कार्यक्रम में महिलाओं को मिली सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 19 सितंबर 2025

धमना में जीविका संवाद कार्यक्रम में महिलाओं को मिली सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी

झाझा/जमुई। झाझा प्रखंड क्षेत्र के धमना गांव स्थित प्राचीन काली मंदिर प्रांगण में जीविका संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व जीविका के एरिया कोऑर्डिनेटर रविंद्र कुमार ने किया। संवाद कार्यक्रम में धमना पंचायत के जीविका समूहों से जुड़ी सभी सीएम एवं सदस्य दीदियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान जीविका से जुड़ी महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। विशेष रूप से मुख्यमंत्री महिला स्वरोजगार योजना के अंतर्गत मिलने वाली 10 हजार रुपये की सहायता राशि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। देव जीविका महिला ग्राम संगठन की अध्यक्ष दुखनी देवी ने महिला रोजगार योजना के प्रमुख बिंदुओं पर उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए आवेदन प्रक्रिया को स्पष्ट रूप से बताया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महिला स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन करने हेतु महिलाओं को कम से कम पांच ग्रामीण जीविका समूहों के साथ मिलकर सामूहिक आवेदन करना होगा। उन्होंने सभी महिलाओं से जीविका समूह से जुड़ने की अपील की, ताकि अधिक से अधिक महिला लाभार्थी इस योजना का लाभ उठा सकें। दुखनी देवी ने बताया कि जीविका समूह से जुड़ने के बाद ही महिला रोजगार योजना का आवेदन स्वीकार किया जाएगा।

इस अवसर पर जीविका की सीएम रीना देवी, रजनी देवी, लेखपाल मनोज कुमार तथा सामुदायिक समन्वयक मनीषकांत भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने इस तरह की जानकारीपूर्ण पहल के लिए जीविका टीम का आभार व्यक्त किया।

Responsive Advertisement