गिद्धौर पुलिस ने ₹500 के जाली नोटों के साथ दो तस्करों को रतनपुर में पकड़ा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 19 सितंबर 2025

गिद्धौर पुलिस ने ₹500 के जाली नोटों के साथ दो तस्करों को रतनपुर में पकड़ा

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 19 सितंबर 2025, शुक्रवार : गुप्त सूचना के आधार पर गिद्धौर पुलिस ने शुक्रवार को रतनपुर गांव में छापेमारी कर दो जाली नोट तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों आरोपी स्थानीय दुकान में सामान खरीदने के बहाने ₹500 के 7 जाली नोट चलाने की कोशिश कर रहे थे। दुकानदार की सूझबूझ से पुलिस को तत्काल सूचना मिली और साजिश नाकाम हो गई।

थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को जाली नोटों के साथ पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुमन कुमार सुधाकर (पिता–सच्चिदानंद सिंह, बड़ी मंझगाय थाना गंगटा) और रविन्द्र प्रसाद सिंह (पिता–जामुन प्रसाद सिंह, ग्राम कौशलपुर, हवेली खड़गपुर, जिला मुंगेर) के रूप में हुई है।
एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि इस मामले में थाना कांड संख्या 215/25 दर्ज कर आगे की सघन जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी पड़ताल की जा रही है।

इस छापेमारी दल में थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह के साथ अवर निरीक्षक मनीष कुमार, प्रभात राय, डायल-112 के शैलेन्द्र कुमार, सिपाही 279 शिवजी कुमार तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिसिया कार्रवाई से इलाके में जाली नोटों के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Responsive Advertisement