देवघर में वज्रपात से गिद्धौर निवासी टोटो चालक की मौत, घर में मचा कोहराम - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 12 सितंबर 2025

देवघर में वज्रपात से गिद्धौर निवासी टोटो चालक की मौत, घर में मचा कोहराम

रतनपुर/गिद्धौर (Ratanpur/Gidhaur), 12 सितंबर 2025, शुक्रवार : गिद्धौर प्रखंड के रतनपुर पंचायत अंतर्गत थरघटिया गांव निवासी उमेश यादव उर्फ़ छटंकी यादव (35 वर्ष), पिता भीखो यादव की बुधवार की शाम वज्रपात से दर्दनाक मौत हो गई। उमेश यादव झारखंड के देवघर में टोटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।

जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात लगभग आठ बजे उमेश यादव अपने घर के बगल स्थित खटाल में टोटो चार्जिंग के लिए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज़ बारिश के साथ गिरी बिजली की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
मृतक के परिजनों ने बताया कि घटना देवघर में हुई। देवघर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। गुरुवार को शव को गांव लाया गया, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के 14 वर्षीय भतीजे ने उन्हें मुखाग्नि दी।

उमेश यादव तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। परिवार में उनके माता-पिता के साथ दो छोटे बच्चे हैं—एक सात वर्ष का और दूसरा पाँच वर्ष का। असमय मृत्यु से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Responsive Advertisement