बाबा कोकिलचंद धाम पहुंचे धार्मिक न्यास के अधिकारी अमरनाथ चौधरी, हुआ भव्य स्वागत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 13 सितंबर 2025

बाबा कोकिलचंद धाम पहुंचे धार्मिक न्यास के अधिकारी अमरनाथ चौधरी, हुआ भव्य स्वागत

गंगरा/गिद्धौर (Gangra/Gidhaur), 13 सितंबर 2025, शनिवार : शुक्रवार को बाबा कोकिलचंद धाम मंदिर, गंगरा में बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद् पटना के अधिकारी एवं जमुई जिला प्रभारी अमरनाथ चौधरी का आगमन हुआ। बाबा कोकिलचंद धाम मंदिर न्यास समिति की ओर से उनका पारंपरिक ढंग से अंगवस्त्र और बाबा कोकिलचंद पिंड स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंटकर अभिनंदन किया गया।

अमरनाथ चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित विशेष बैठक में बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद् द्वारा 18 सितंबर 2025 को पटना के गांधी मैदान स्थित बापू सभागार में सुबह 10 बजे से होने वाले विशाल धार्मिक न्यास समागम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई।

धार्मिक न्यास समागम के प्रमुख उद्देश्य
समागम का मकसद मठ-मंदिरों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। इसके अंतर्गत कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। जिनमें मुख्य रूप से मठ-मंदिर सम्मेलन, युवा शक्ति के लिए व्यायामशाला, योग एवं संतुलित आहार पर कार्यशाला, आध्यात्मिक चेतना हेतु कथा, सुंदरकांड एवं साहित्यिक पाठ, शिक्षा का प्रसार और समाज सुधार अभियान, संस्कृत संवर्धन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, बाबा कोकिलचंद धाम मंदिर विकास पर चर्चा शामिल हैं।
अमरनाथ चौधरी ने बाबा कोकिलचंद धाम मंदिर के विकास कार्यों के साथ-साथ शिक्षा, संस्कृति, विरासत, कृषि, पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति अभियान जैसी सामाजिक पहलों के सफल संचालन के लिए बाबा कोकिलचंद विचार मंच तथा मंदिर समिति के संयोजक चुन चुन कुमार और सभी सदस्यों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि सदियों से शराबमुक्त ग्राम गंगरा की इस ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहर को विकसित करने की मांग पटना में होने वाले समागम में मजबूती से उठाई जाएगी। बाबा कोकिलचंद के त्रिसूत्र संदेश को व्यापक स्तर पर प्रचारित करने का भी संकल्प लिया जाएगा।

अमरनाथ चौधरी ने सभी श्रद्धालुओं और समाजसेवियों से 18 सितंबर को पटना में आयोजित इस समागम में शामिल होकर सनातन धर्म एवं समाज सुधार की विचारधारा को सशक्त बनाने का आह्वान किया।

बैठक में बाबा कोकिलचंद मंदिर समिति के उपाध्यक्ष गोपाल सिंह, सचिव सह संयोजक चुन चुन कुमार, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, सदस्य विजय पाण्डेय, सुबोध सिंह, उमा शंकर सिंह, गुड्डू कुमार, संतोष सिंह, विष्णु पाण्डेय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने धार्मिक न्यास परिषद् द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर खुशी व्यक्त की और पटना में होने वाले आयोजन में शामिल होने का संकल्प लिया।

Responsive Advertisement