गिद्धौर : श्री सत्य साईं सेवा समिति ने भोजन वितरण कर किया नारायण सेवा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 20 सितंबर 2025

गिद्धौर : श्री सत्य साईं सेवा समिति ने भोजन वितरण कर किया नारायण सेवा

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 20 सितंबर 2025, शनिवार : श्री सत्य साईं सेवा समिति गिद्धौर की ओर से लगातार दूसरे दिन भी नारायण सेवा का क्रम जारी है। बीते गुरुवार को जहां त्रिपुर सुंदरी तालाब के निकट जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण किया गया, वहीं शुक्रवार को पतसंडा पंचायत के दलित टोला में श्री सत्य साईं सेवा संगठन के आध्यात्मिक कॉर्डिनेटर बलराम साव के नेतृत्व में जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण किया गया। इस सेवा कार्य में समिति के सदस्य और साईं भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे संगठन के जिला आध्यात्मिक कॉर्डिनेटर बलराम साव ने कहा कि सत्य साईं बाबा के बताए आदर्शों पर चलकर हम समाज के हर जरूरतमंद तक सेवा का संदेश पहुँचा रहे हैं। यह केवल भोजन वितरण नहीं, बल्कि मानवता की सच्ची सेवा है। आने वाले समय में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे।
इस अवसर पर श्री सत्य साईं सेवा संगठन, जमुई के जिलाध्यक्ष मुन्ना कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि आगामी 23 नवंबर को श्री सत्य साईं बाबा के सौवें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पूरे जिले में सेवा कार्यों की श्रृंखला चल रही है। गिद्धौर में किया गया यह नारायण सेवा उसी श्रृंखला की एक कड़ी है। सेवा ही साईं का असली संदेश है और हमें इसे हर स्तर पर जीवंत बनाए रखना है।

भोजन वितरण कार्यक्रम में कई साईं भक्तों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और जरूरतमंदों को प्रेमपूर्वक भोजन उपलब्ध कराया। यह सेवा कार्य जिलेभर में लगातार जारी रहेगा।

Post Top Ad -