नयागांव पेट्रोल पंप पर ट्रकों से बैटरियों व नकदी की चोरी, कार्रवाई में जुटी पुलिस - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 25 सितंबर 2025

नयागांव पेट्रोल पंप पर ट्रकों से बैटरियों व नकदी की चोरी, कार्रवाई में जुटी पुलिस

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 25 सितंबर 2025, गुरुवार : थाना क्षेत्र के नयागांव स्थित सुदर्शन सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर बीती रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। ट्रक चालक गुड्डू कुमार ने गिद्धौर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 24 सितंबर 2025 की रात करीब दो बजे अज्ञात चोरों ने दो ट्रकों की बैटरियां, एक ट्रैक्टर की बैटरी और पाँच हजार रुपए नकद चुरा लिए।

शिकायत के अनुसार प्रभावित वाहनों में बीआर 46 सी 4959, डब्ल्यूबी 23 डी 3954 और बीआर 01 जीडी 0555 नंबर के ट्रक शामिल हैं। सुबह जब चालक पेट्रोल पंप पहुँचा, तो उसने देखा कि दो ट्रकों की बैटरियां और ट्रैक्टर की बैटरी गायब थीं।
थाना अध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि चोरी की लिखित शिकायत प्राप्त हो गई है और पुलिस मामले की जाँच-पड़ताल कर रही है। वहीं शिकायतकर्ता का आरोप है कि घटना की सूचना देने के बाद भी अब तक पुलिस मौके पर पहुँचकर छानबीन नहीं कर पाई है।

ग्रामीणों का कहना है कि पंप परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सामने आने पर ही असली चोरों का सुराग मिल सकता है। पुलिस ने शीघ्र कार्रवाई कर दोषियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।
(पंप मालिक द्वारा पीड़ित को भेजे गए सीसीटीवी फुटेज का स्क्रीनशॉट, जो गिद्धौर डॉट कॉम को उपलब्ध कराया गया)
वहीं पेट्रोल पंप के मालिक कुमार सुदर्शन सिंह ने गिद्धौर डॉट कॉम को बताया कि हमने पीड़ित को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करवा दिया है। उन्होंने हर संभव न्यायिक जांच में सहयोग करने की बात कही।

Responsive Advertisement