गिद्धौर में विद्युत उपभोक्ताओं के लिए लगा विशेष शिविर, बिल संबंधी समस्याओं का हुआ समाधान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 25 सितंबर 2025

गिद्धौर में विद्युत उपभोक्ताओं के लिए लगा विशेष शिविर, बिल संबंधी समस्याओं का हुआ समाधान

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 25 सितंबर 2025, गुरुवार : प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्युत आपूर्ति प्रशाखा, गिद्धौर द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं की बिजली बिल से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का त्वरित निराकरण करना तथा बिहार सरकार की ओर से दी जा रही योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना रहा।

कनीय विद्युत अभियंता धीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय उपभोक्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बिजली उपभोक्ताओं को बिहार सरकार द्वारा 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने की योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही, जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल में त्रुटि या किसी प्रकार की शिकायत थी, उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।
शिविर में नए बिजली कनेक्शन से संबंधित आवेदन भी स्वीकार किए गए। इस दौरान उपभोक्ताओं को कनेक्शन की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज तथा अन्य औपचारिकताओं की जानकारी दी गई, ताकि लोग आसानी से नए कनेक्शन का लाभ उठा सकें।

शिविर में कार्यपालक सहायक गौतम कुमार भारतीय, जीनस सुपरवाइजर गौतम कुमार गौतम सहित विद्युत विभाग के कई कर्मी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने उपभोक्ताओं को विभागीय सेवाओं और योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उनकी समस्याओं को समझकर त्वरित कार्रवाई की।

स्थानीय ग्रामीणों ने विभाग द्वारा उठाए गए इस कदम की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के शिविर से बिजली उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी तथा उन्हें अपनी समस्याओं का समाधान घर के पास ही प्राप्त होगा।

Responsive Advertisement