ऑपरेशन मुस्कान के तहत जमुई एसपी ने लौटाई खोए मोबाइल धारकों की खुशी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 19 अगस्त 2025

ऑपरेशन मुस्कान के तहत जमुई एसपी ने लौटाई खोए मोबाइल धारकों की खुशी

जमुई/बिहार (Jamui/Bihar), 19 अगस्त 2025, मंगलवार : पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत जमुई पुलिस ने एक बड़ी पहल करते हुए दर्जनों लोगों के खोए हुए मोबाइल फोन वापस करा दिए। इस अभियान की कमान स्वयं जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने संभाली।
एसपी दयाल ने बताया कि अभियान के दौरान अब तक लगभग 23 लोगों के मोबाइल बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक धारकों को सौंपा गया है। इस अवसर पर मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कई लोगों ने कहा कि महीनों पहले उनका मोबाइल चोरी हो गया था, जिससे वे तनाव में थे, लेकिन पुलिस की तत्परता ने उन्हें राहत दी है।
मोबाइल धारकों ने एसपी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्य पुलिस की संवेदनशीलता और जनता के प्रति जिम्मेदारी को दर्शाता है। उनका कहना था कि ऐसे अधिकारी पर जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है, और यह भरोसा कायम है कि जमुई पुलिस जनता की सुरक्षा में कोई कमी नहीं छोड़ेगी।
एसपी विश्वजीत दयाल ने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य जनता की सुरक्षा और विश्वास कायम रखना है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है और ऑपरेशन मुस्कान जैसे अभियान आगे भी चलाए जाएंगे, ताकि आम लोगों के चेहरे पर मुस्कान बनी रहे।

Responsive Advertisement