सेवा गांव के किशोर के लापता होने से परिजनों में चिंता, गिद्धौर थाना में दिया आवेदन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 18 अगस्त 2025

सेवा गांव के किशोर के लापता होने से परिजनों में चिंता, गिद्धौर थाना में दिया आवेदन

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 18 अगस्त 2025, सोमवार : गिद्धौर थाना क्षेत्र के सरसा गांव निवासी नरेश साह का 16 वर्षीय पुत्र कुलदीप कुमार तीन दिनों से लापता है। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना थाने में दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 अगस्त की शाम करीब 6 बजे कुलदीप घर से यह कहकर निकला था कि वह सेवा गांव से आ रहा है। लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन करने के बाद भी परिजनों को जब सफलता नहीं मिली तो उन्होंने गिद्धौर थाना में आवेदन देकर बेटे की बरामदगी की गुहार लगाई।
कुलदीप के पिता नरेश साह ने बताया कि उन्होंने रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क किया, लेकिन बेटे का कोई सुराग नहीं लग पाया। इस घटना से परिवार बेहद चिंतित है।

इस संबंध में गिद्धौर थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों का आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने किशोर की तलाश शुरू कर दी है।

गांव में किशोर के लापता होने की खबर से लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। परिजन उसके सकुशल घर लौटने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Responsive Advertisement