सीता माता मंदिर निर्माण की पूर्व संध्या पर बाबा कोकिलचंद धाम मंदिर गंगरा में जले सैकड़ों दीप - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 7 अगस्त 2025

सीता माता मंदिर निर्माण की पूर्व संध्या पर बाबा कोकिलचंद धाम मंदिर गंगरा में जले सैकड़ों दीप

गंगरा/गिद्धौर (Gangra/Gidhaur), 7 अगस्त 2025, गुरुवार : गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत गंगरा गांव स्थित बाबा कोकिलचंद धाम मंदिर प्रांगण में गुरुवार की संध्या एक भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन सीतामढ़ी जिले के पुनौराधाम में स्थित सीता मैया के प्राचीन मंदिर के पुनर्निर्माण हेतु 8 अगस्त को होने वाले भूमि पूजन की पूर्व संध्या पर किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य श्रद्धालुओं में आस्था का संचार करते हुए सीता मंदिर निर्माण को लेकर जनसहभागिता को प्रोत्साहित करना था। आयोजन के दौरान सैकड़ों दीपों की रोशनी से मंदिर प्रांगण जगमगा उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया।
यह दीपोत्सव बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद, पटना के निर्देशानुसार बाबा कोकिलचंद धाम मंदिर न्यास समिति, गंगरा द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी रही।

प्रमुख उपस्थितिजन में शामिल रहे :
मंदिर न्यास समिति के उपाध्यक्ष गोपाल सिंह
सचिव चुन चुन कुमार
कोषाध्यक्ष नीरज कुमार
कार्यकारिणी सदस्य सुबोध सिंह

स्थानीय ग्रामीणों में रविंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, सौरव कुमार, विष्णु पांडेय, सुमन कुमार, सुड्डु सिंह, दिलीप सिंह सहित अनेक श्रद्धालु शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में न्यास समिति की ओर से सभी सहयोगियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार प्रकट किया गया। सचिव चुन चुन कुमार ने बताया कि 8 अगस्त को पुनौराधाम में भूमि पूजन के साथ ही सीता मंदिर के भव्य निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। समिति को विश्वास है कि यह मंदिर भविष्य में एक महत्वपूर्ण धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा।

दीपोत्सव के सफल आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया और सभी ने भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन की निरंतरता की कामना की।

Responsive Advertisement