जमुई में नवनिर्मित प्रेस क्लब का डीएम ने किया उद्घाटन, पत्रकारों को मिली नई सौगात - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 15 अगस्त 2025

जमुई में नवनिर्मित प्रेस क्लब का डीएम ने किया उद्घाटन, पत्रकारों को मिली नई सौगात



जमुई/बिहार। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व जिले के पत्रकारों को एक बड़ी सौगात देते हुए जिलाधिकारी नवीन कुमार ने मंगलवार को सूचना भवन परिसर में नवनिर्मित प्रेस क्लब भवन का विधिवत उद्घाटन किया।


उद्घाटन समारोह में डीएम ने कहा कि प्रेस क्लब पत्रकारों के लिए न केवल संवाद और आपसी सहयोग का केंद्र होगा, बल्कि यह उनके पेशेवर विकास का भी महत्वपूर्ण मंच बनेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह क्लब पत्रकारों को बेहतर कार्य वातावरण, संसाधन और आपसी जुड़ाव का अवसर प्रदान करेगा, जिससे वे अपने समुदाय में और भी सकारात्मक योगदान दे सकेंगे।


डीएम नवीन कुमार ने जिले में प्रेस क्लब की स्थापना को पत्रकारिता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए भरोसा दिलाया कि प्रशासन आगे भी मीडिया से जुड़े सकारात्मक प्रयासों को बढ़ावा देगा।


कार्यक्रम में एडीएम रविकांत सिन्हा, डीपीआरओ वीरेंद्र कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी भानू प्रकाश, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. निरंजन कुमार, मुरली दीक्षित, अरविंद कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, हेमंत सक्सेना, भूपेंद्र सिन्हा, राजीव कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार, विकास पांडेय, विवेक कुमार सहित जिले के अनेक पत्रकार मौजूद रहे।

Responsive Advertisement