गिद्धौर में भारतीय जनता पार्टी ने निकाली तिरंगा यात्रा, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 15 अगस्त 2025

गिद्धौर में भारतीय जनता पार्टी ने निकाली तिरंगा यात्रा, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल

गिद्धौर/जमुई। भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश अध्यक्ष एवं जमुई जिला अध्यक्ष के आवाहन पर गुरुवार को गिद्धौर मंडल इकाई द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में देशसेवा के सम्मान और पराक्रम का संदेश देना तथा जन-जन में राष्ट्रीय एकता और गर्व की भावना जागृत करना रहा। यात्रा पंच मंदिर से आरंभ होकर मुख्य मार्गों से होते हुए लॉर्ड मिंटो टावर चौक पर समापन हुई। मार्ग में कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति के नारे लगाए और स्थानीय नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में राष्ट्रीय ध्वज फहराने और अमर शहीदों को नमन करने की अपील की। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजा बाबू केशरी ने किया।

कार्यक्रम में झाझा विधानसभा प्रभारी विनय कुमार पांडेय, भाजपा महामंत्री शिव शंकर तांती, महामंत्री अन्तर्यामी झा, पंचायत अध्यक्ष दिगंबर झा, बूथ अध्यक्ष कृष्णा नन्द झा, पंचायत अध्यक्ष विकास सिंह, जिला मंत्री शंभू कुमार केशरी, मंडल उपाध्यक्ष चंदन केशरी, जिला उपाध्यक्ष रश्मि सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना सिन्हा, सीमा केशरी, कार्यसमिति सदस्य अमन परिहार, विधानसभा विस्तारक त्रिपुरेंद्र कुमार, रुद्र कुमार, मनोज पंडित, सचिन कुमार और सुभाष कुमार राम सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 
मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजा बाबू केशरी ने कहा कि तिरंगा हमारे गौरव, एकता और बलिदान का प्रतीक है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने देश की सुरक्षा के प्रति हमारे संकल्प को और मज़बूत किया है। गिद्धौर के कार्यकर्ताओं ने आज तिरंगा यात्रा के माध्यम से यही संदेश दिया है कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है। हम सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि तिरंगे के सम्मान, सामाजिक सद्भाव और विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करें।

कार्यक्रम के समापन पर देश की अखंडता और समृद्धि के लिए संकल्प लिया गया और नेताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

Responsive Advertisement