सिमुलतला आवासीय विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 16 अगस्त 2025

सिमुलतला आवासीय विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

सिमुलतला/जमुई। सिमुलतला आवासीय विद्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह की शुरुआत प्रभारी प्राचार्य सुनील कुमार द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके बाद उपस्थित सभी ने राष्ट्रगान गाकर देश के वीर सपूतों को नमन किया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने पूरे परिसर में फेरी निकालकर आजादी के अमर सेनानियों को याद किया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्रों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, कविताएं और भाषणों की प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान पूरा विद्यालय देशभक्ति की भावना से सराबोर रहा।
प्रभारी प्राचार्य सुनील कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए केवल उत्सव नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का अवसर है। हमें अपने देश के विकास और प्रगति में योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए।
उन्होंने छात्रों को अनुशासन, मेहनत और निष्ठा के साथ शिक्षा प्राप्त कर समाज और राष्ट्र की सेवा में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
इस मौके पर विशेष कार्य पदाधिकारी शेखर सुमन, डॉ. जयंत, राकेश पांडेय, बेबी कुमारी, कुमारी पुष्पा, रंजय कुमार, गोपाल शरण शर्मा, प्रवीण कुमार, आशीष कुमार पांडेय, अनिल साह, कुश, अमर, पंकज, राजीव, चंदन, विभाकर, निरंजन गौतम, प्रेम कुमार, प्रियंका, राजनंदनी, श्वेता, नूतन, प्रतिमा, पुरुषोत्तम समेत विद्यालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Responsive Advertisement