गिद्धौर के सार्वजनिक पुस्तकालय में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 16 अगस्त 2025

गिद्धौर के सार्वजनिक पुस्तकालय में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस



गिद्धौर/जमुई। देशभर की तरह गिद्धौर के सार्वजनिक पुस्तकालय में भी 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुस्तकालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराकर की गई। ध्वजारोहण पुस्तकालय के वरिष्ठ सदस्य एवं शिक्षक परवेश कुमार ने किया।


झंडोतोलन के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम में सार्वजनिक पुस्तकालय परिवार के सभी सदस्यगण बड़ी संख्या में मौजूद रहे और एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।


परवेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने का अवसर है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें यह आज़ादी दिलाई। हमें उनकी प्रेरणा से देश की सेवा और समाज के विकास में योगदान देना चाहिए।


कार्यक्रम का समापन देशभक्ति गीतों और राष्ट्र के प्रति समर्पण की शपथ के साथ हुआ, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया।

Responsive Advertisement