सेवा : ग्राम कचहरी के पंच पद पर हिमांशु शेखर सिंह निर्विरोध निर्वाचित, लोगों ने दी बधाई - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 19 जुलाई 2025

सेवा : ग्राम कचहरी के पंच पद पर हिमांशु शेखर सिंह निर्विरोध निर्वाचित, लोगों ने दी बधाई

सेवा/गिद्धौर। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज सेवा के हिमांशु शेखर सिंह ने निर्विरोध निर्वाचित क्षेत्र संख्या 9 से चुनाव जीतकर परचम लहराया है। निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार द्वारा उन्हें विधिवत रूप से निर्वाचित घोषित किया गया। इसके साथ ही उन्हें प्रमाण पत्र गिद्धौर स्थित प्रखंड कार्यालय में प्रदान किया गया। हिमांशु शेखर सिंह के निर्विरोध निर्वाचन पर पंचायत क्षेत्र सहित पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। पंचायत के मुखिया रामाशीष साह सहित क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाइयाँ दी हैं।
बधाई देने वालों में ग्राम पंचायत राज सेवा के मुखिया रामाशीष साह, कुणाल सिंह, सच्चिदानंद मिश्रा, सदानंद साव, सौरभ सिंह, काजू सिंह, अवधेश सिंह, पंकज यादव, पवन यादव, राघवेंद्र सिंह, मिथिलेश सिंह, डब्लू सिंह, दिनेश रावत, राकेश सिंह, शिवशंकर पांडेय, राजन पांडेय, राजीव पांडेय, प्रवीण सिंह, रोहित सिंह, मुकेश सिंह, दिवाकर सिंह, संजीव सिंह, विवेकानंद सिंह, विवेक विकास, कंचन सिंह, धीरज रावत, जितेन्द्र रावत, मनोहर रावत, सुबोध भगत, उपेन्द्र भगत, रंजन साव, रघुबीर साव, अबधकिशोर साव, धर्मेन्द्र सिंह, कल्याण सिंह, बबलू यादव, जोगिंदर पासवान और संजय सिंह समेत अन्य लोग शामिल हैं।

हिमांशु शेखर सिंह ने विश्वास दिलाया कि वह जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे और ग्राम विकास में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी।

Responsive Advertisement