मुहर्रम को लेकर गिद्धौर थाना में डीजे संचालकों के साथ प्रशासन की बैठक, रहेगा सख्त प्रतिबंध - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 5 जुलाई 2025

मुहर्रम को लेकर गिद्धौर थाना में डीजे संचालकों के साथ प्रशासन की बैठक, रहेगा सख्त प्रतिबंध

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 5 जुलाई 2025, शनिवार : मुहर्रम पर्व को लेकर शनिवार को गिद्धौर थाना में प्रशासन द्वारा डीजे संचालकों के साथ एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह, अंचल अधिकारी आरती भूषण एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) ई. सुनील कुमार मौजूद रहे।

प्रशासन ने मुहर्रम के अवसर पर शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विशेष रूप से डीजे बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की बात कही गई। बैठक के दौरान थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने सभी डीजे संचालकों को सख्त लहजे में निर्देश देते हुए कहा कि मुहर्रम के दौरान किसी भी स्थिति में डीजे नहीं बजेगा। अगर आदेश का उल्लंघन हुआ तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में डीजे संचालक सरफराज खान, राज यादव, विकास, राजा, अभय, उत्तम समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने प्रशासन को आश्वासन दिया कि वे दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे और पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में सहयोग देंगे।
अंचल अधिकारी आरती भूषण एवं बीडीओ ई. सुनील कुमार ने भी सभी उपस्थित संचालकों से आग्रह किया कि वे संवेदनशील माहौल में किसी प्रकार की उत्तेजनात्मक गतिविधि से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

प्रशासन द्वारा समय रहते उठाया गया यह कदम पर्व को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिकोण से सराहनीय माना जा रहा है।


Responsive Advertisement