भाजपा गिद्धौर मंडल की कार्यसमिति बैठक सम्पन्न, पंचायत अध्यक्षों की हुई घोषणा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 5 जुलाई 2025

भाजपा गिद्धौर मंडल की कार्यसमिति बैठक सम्पन्न, पंचायत अध्यक्षों की हुई घोषणा

गिद्धौर/जमुई। भारतीय जनता पार्टी गिद्धौर मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को स्थानीय पंच मंदिर परिसर में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजा बाबू केशरी ने की। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने और विस्तार देने पर विशेष बल दिया गया।
बैठक में भाजपा जमुई जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी, जिला महामंत्री सोनेलाल पासवान, जिला उपाध्यक्ष सह बैठक प्रभारी कार्तिक वर्मा, जिला मंत्री सह पूर्व प्रखंड प्रमुख शंभू कुमार केशरी एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष मिथलेश सिंह सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान मंडल संगठन का विस्तार करते हुए विभिन्न पंचायतों के नए पंचायत अध्यक्षों की घोषणा की गई। इनमें पूर्वी गुगुलडीह पंचायत से धनराज पंडित, रतनपुर पंचायत से अमरनाथ केशरी, कोल्हुआ पंचायत से नकुल कुमार साह, गंगरा पंचायत से रूपेश सिंह तथा पतसंडा पंचायत से राजीव रंजन को पंचायत अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इसके अतिरिक्त, गिद्धौर मंडल के आठों पंचायतों में कार्यरत कुल 60 बूथों के बूथ अध्यक्षों को भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी द्वारा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान के माध्यम से पार्टी ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के योगदान को सराहा और उन्हें आगामी चुनावी रणनीतियों के प्रति सजग और सक्रिय रहने का संदेश दिया।
बैठक में पप्पू कुमार सिन्हा, चंदन केशरी, प्रभाकर कुमार चिंटू, मुनि यादव, सच्चिदानंद मिश्रा, शिवशंकर तांती, धीरज कुमार, डब्लू कुमार, मनोज कुमार पांडेय, मुकेश कुमार, पिंटू कुमार समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का उद्देश्य न केवल संगठनात्मक मजबूती था, बल्कि स्थानीय स्तर पर जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर भाजपा के सिद्धांतों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना भी रहा। बैठक उत्साह, संकल्प और सक्रिय भागीदारी का प्रतीक बनी।

Post Top Ad -