गिद्धौर : हाई वोल्टेज तार पर अटकी पेड़ की टहनी बनी खतरा, हादसे की आशंका से दहशत में लोग - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 14 जून 2025

गिद्धौर : हाई वोल्टेज तार पर अटकी पेड़ की टहनी बनी खतरा, हादसे की आशंका से दहशत में लोग



गिद्धौर/जमुई। गिद्धौर-जमुई मुख्य मार्ग से पैईन जाने वाली बायपास सड़क पर एक पेड़ की भारी-भरकम टहनी हाई वोल्टेज के नंगे बिजली तारों पर गिरकर अटक गई है। टहनी के भार से बिजली का तार झुक गया है, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और स्थानीय लोगों में डर और दहशत का माहौल है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन बिजली विभाग की उदासीनता से स्थिति जस की तस बनी हुई है। 


स्थानीय लोगों के अनुसार, बीते सप्ताह तेज बारिश और आंधी के दौरान पेड़ की यह टहनी टूटकर सीधे तार पर जा गिरी थी। हैरानी की बात यह है कि यह स्थान पावर ग्रिड से मात्र 100 मीटर की दूरी पर है, बावजूद इसके अब तक बिजली विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है। ग्रामीणों बजरंगी साव, लक्ष्मण साव, बिनोद यादव, लालो सोनार और मनोज कुमार ने बताया कि भारी टहनी अब भी तार पर अटकी हुई है और कभी भी गिर सकती है। इससे न केवल तार टूटने का खतरा है बल्कि जान-माल का भी गंभीर नुकसान हो सकता है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग समय रहते इस तरह की खतरनाक स्थितियों पर ध्यान नहीं देता, जिससे अक्सर क्षेत्र में हादसे होते रहते हैं। 


स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि इस खतरे को तुरंत गंभीरता से लेते हुए टहनी को सुरक्षित ढंग से हटाया जाए और बिजली तारों की मरम्मत की जाए, ताकि क्षेत्र में किसी अप्रिय घटना की आशंका समाप्त हो सके।

Responsive Advertisement