"मां की तरह होते हैं वृक्ष, उनका संरक्षण है हमारा कर्तव्य" — गिद्धौर के सेवा पहुंची 'साइकिल यात्रा' - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 11 मई 2025

"मां की तरह होते हैं वृक्ष, उनका संरक्षण है हमारा कर्तव्य" — गिद्धौर के सेवा पहुंची 'साइकिल यात्रा'

सेवा/गिद्धौर (Sewa/Gidhaur), 11 मई 2015, रविवार : जमुई से चलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर 'साइकिल यात्रा : एक विचार' का आठ सदस्यीय दल रविवार को अपनी 488वीं यात्रा के क्रम में गिद्धौर प्रखंड के सेवा ग्राम पहुंचा। वहां ग्रामीणों और बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए पौधारोपण किया गया।

नवीन प्राथमिक विद्यालय के समीप पानी टंकी परिसर व निजी भूमि पर वृक्षारोपण कर लोगों को संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। यात्रा के सदस्यों ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह मां हमें हर कठिनाई में संभालती है, उसी तरह वृक्ष भी हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना अधूरी है, इसलिए इनका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।
यात्रा से जुड़े समाजसेवी विकास रंजन और सचिराज पद्माकर ने कहा, “मां की तरह वृक्ष भी हमें बिना कुछ मांगे सब कुछ देते हैं — ऑक्सीजन, फल, छाया, लकड़ी और शुद्ध पर्यावरण। अब समय आ गया है कि हम प्रकृति से मां-पुत्र जैसा संबंध बनाए रखें।"

वहीं, शिक्षा मित्र गणेश रजक और विजय कुमार रजक ने कहा कि हमें खुले स्थानों, सड़कों के किनारे और विद्यालय परिसरों में अधिकाधिक पौधारोपण करना चाहिए और उन्हें बचाने का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर शिवानी कुमारी, शेर कुमार, सजन कुमार, रंजन कुमार, राजा कुमार, पवन कुमार, हिमांशु रंजन, हर्ष कुमार सिन्हा, गोलू कुमार, शुभम सिंह, पंकज कुमार, विवेक कुमार, संजय कुमार सहित कई ग्रामीण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Responsive Advertisement